स्तनपान करने वाली माँ को नाश्ता में क्या खाना चाहिए:-

सुबह का नाश्ता माँ के स्तनपान कराने वाली माँ के लिए महत्वपूर्ण होता है, क्योकि सुबह का नाश्ता पूरी रात के बाद मिलता है। रात 8 घंटे के बाद सुबह का नाश्ता किया जाता है, जबकि दिन के समय 4 घंटे के बाद ही भोजन करते है, और 2 घंटे के अंतराल में कुछ ना कुछ फल तो जरूर खा लेते है, मगर 8 घंटे के नींद के बाद माँ को नाश्ता करना बहुत आवश्यक हो जाता है।
स्तनपान कराने वाली माँ को आहार में पौष्टिक आहार को अपने नाश्ता में सामिल करना चाहिए।
ऐसे तो स्तनपान कराने वाली माँ को दिन के तीनों समय पौष्टिक आहार और पर्याप्त तरल पादार्थ का सेवन करना चाहिए। चुँकि स्तनपान कराने वाली माँ को जल्दी जल्दी भूख लग जाती है। इसलिए माँ को सुबह का भोजन समय पर कर करना अनिवार्य है।
आइए जानते है, स्तनपान कराने वाली माँ को किस तरह का नाश्ता करना चाहिए।
स्तनपान के दौरान क्या खाना चाहिए,इसके लिए पारम्परिक और आधुनिक कई तरह के अलग-अलग सलाह मिल जाते है, मगर क्या खाये यह समझ नही आता। लेकिन आज के इस लेख को पूरा पढ़ने के बाद आपको स्तनपान कराने के दौरान क्या खाना चाहिए, इसकी पूरी जानकारी मिलेगी।
स्तनपान कराने वाली माँ को नाश्ते करने के लिए अपने खान-पान में ज्यादा कुछ बदलाव करने की जरुरत नही है। आपको तो सिर्फ कुछ महत्व्पूर्ण बातों का ध्यान रखना है।
स्तनपान कराने वाली माँ को कौन से पोषक तत्व जरुरत होती है:-
- स्तनपान कराने वाली माँ को कोशिश करना चाहिए कि माँ को हमेशा संतुलित और पौष्टिक आहार को प्रतिदिन लेना चाहिए। जिसमे सभी तरह के पौष्टिक खाद्य पदार्थों का मिश्रण होना चाहिए। एक स्वस्थ संतुलित पौष्टिक आहार में सामिल होने वाले कुछ निम्न खाद्य पादर्थ है।
- आपको स्टार्च युक्त खाद्य पदार्थ खाने चाहिए, जिसमे आपके दैनिक भोजन की तरह रोटी, जई (ओट्स), सुजी से बनी खाद्य और पास्ता। जिसमें आपको अतिरिक्त फाइबर युक्त भोजन प्राप्त हो वो खाद्य पदार्थ को खाना चाहिए।
- आपको डायरी उत्पाद से बनी खाद्य को सामिल करे, जिसमें गाय का शुद्ध दूध, मख्कन आदि जैसे डायरी युक्त भोजन करना चाहिए। अगर आपको लैक्टोज असहिष्णुता जैसी समस्या है, तो आपको डॉक्टर से इस बारे में बात करना चाहिए।
- आपको प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ को लेना चाहिए जिसमे सामिल है, दाल-दलहन, अंडे, और वसा रहित मांस सामिल है।
- आपको फल और हरी सब्जियों को भी पर्याप्त मात्रा में सामिल करना चाहिए।
स्तनपान करने वाली माँ का नाश्ता :-
- स्तनपान कराने वाली माँ को नाश्ता 8 बजे से लेकर 9 बजे सुबह तक कर लेना चाहिए। और सुबह उठने के बाद आपको नाश्ते से पहले एक कप चाय पीना चाहिए। चाय के साथ कुछ ड्राय फ्रुट जैसे बादाम, पिस्ता, खजूर या ये सब ना हो तो बिस्कुट को चाय के साथ ले सकते है।
- वैसे तो स्तनपान कराने वाली माँ को थोड़ी थोड़ी देर में भूख लगता है। और जब भी भूख लगे या ना भी लगे तो भी स्तनपान कराने वाली माँ को 1 से 2 घंटे के अंतराल में कुछ पौष्टिक खाते रहना चाहिए। नवजात शिशु को पौष्टिक आहार मिले इसके लिए स्तनपान कराने वाली माँ को साबुत आनाज को अपने आहार में सामिल करना चाहिए। जैसे- दलिया या ओट्स आदि का सेवन आप नाश्ता में सामिल कर सकते है।
- स्तनपान कराने वाली को पौष्टिक आहार के लिए नाश्ते में मौसमी फल और सब्जियाँ सामिल करनी चाहिए। जिससे आवश्यक विटामिन और अन्य पोषक तत्व प्राप्त हो जाए।
नाश्ते के लिए आप इन निम्न में से कोई भी विकल्प चुन सकते है।
- एक गिलास दूध के साथ एक कटोरी पोहा या उपमा या फल का सेवन करे।
- पालक के पराठे, मेथी पराठे के साथ दही या मौसमी फल का सेवन करे।
- ब्रेड और दो अंडे के साथ जूस या फिर दूध का सेवन करे।
- दलिया या ओट्स फल के साथ सेवन करे।
इस लेख को भी पढ़ें:-
0 Comments
Please don't try to comment on any spam link.